News in Hindi Rajasthan
जयपुर चर्चा में: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS), इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स-2021, दुबई एक्सपो में राजस्थान, 11,353 उपप्रधानाचार्य के पद, रानीखेत रोग से कुरजां पक्षी की मौत
1
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मिले कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गाँधी से – जल्द हो सकता है राजस्थान सरकार के मंत्रियो में फेरबदल और बनाये जा सकते है नए मंत्री
वही सचिन पायलेट ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए फेरबदल नहीं करने का कहा है |
2
शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को शिक्षा गुणवत्ता के आकलन हेतु देशभर में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) का आयोजन करवाया गया। राज्य में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के नोडल अधिकारी तथा समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक डॉ भंवरलाल ने बताया कि सभी 33 जिलों के कक्षा 3, 5, 8 और 10 के लगभग 1 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भाग लिया।
सर्वेक्षण में राज्य के 6012 राजकीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों, सैनिक विद्यालयों, रेलवे विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों तथा मदरसों ने भाग लिया।
3
इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स-2021 पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान को मिले 2 पुरस्कार-
1. गरडिया महादेव बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप डेस्टिनेशन और
2. डेजर्ट फेस्टिवल बना बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन
कोटा के गरडिया महादेव पर्यटन स्थल को “बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप डेस्टिनेशन” चुना गया है। वही, जैसलमेर के डेजर्ट फेस्टिवल को “बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन” का रनर अप अवार्ड मिला है
4
राजस्थान में निवेश आकर्षित करने के लिए राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल दुबई एक्सपो में भाग लेगा। एक्सपो में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन शनिवार को होगा
राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा और उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया करेंगे।
साथ ही 24 व 25 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ में आमंत्रित भी किया जाएगा।
5
राजस्थान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उपप्रधानाचार्य के पद सृजित किए जाएंगे जिससे 11 हजार से अधिक व्याख्याता इस पद पर पदोन्नति पा सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया।
राज्य के 11,353 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उपप्रधानाचार्य के पदों का सृजन करना, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3,533 प्रधानाध्यापकों के कैडर को समाप्त कर इन विद्यालयों में अब प्रधानाचार्य लगाने व इसके लिए प्रधानाचार्य के नए पद सृजित किया जाना भी शामिल है।
6
राजस्थान के जोधपुर जिले के करपड़ा गांव में पिछले तीन दिनों में 80 से अधिक कुरजां (डेमोसाइल क्रेन) पक्षी मृत मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को संदेह है, ये पक्षी रानीखेत रोग की चपेट में आए हैं। रानीखेत रोग एक विषाणु जनित रोग है।